देहरादून- प्रदेश की निकायों में इस दिन नामित होंगे प्रतिनिधि, मंत्री मदन कौशिक का बड़ा बयान

उत्तराखंड की निकायों में स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिनिधि नामित कर दिए जाएंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के अनुसार इस सिलसिले में सभी जिलों से सूची शहरी विकास मंत्रालय को मिल चुकी है। अब नामों के चयन पर मंथन चल रहा है। सूची का सभी पहलुओं से परीक्षण कराया जा रहा है, इसीलिए इसमें
 | 
देहरादून- प्रदेश की निकायों में इस दिन नामित होंगे प्रतिनिधि, मंत्री मदन कौशिक का बड़ा बयान

उत्तराखंड की निकायों में स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिनिधि नामित कर दिए जाएंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के अनुसार इस सिलसिले में सभी जिलों से सूची शहरी विकास मंत्रालय को मिल चुकी है। अब नामों के चयन पर मंथन चल रहा है। सूची का सभी पहलुओं से परीक्षण कराया जा रहा है, इसीलिए इसमें वक्त लग रहा है।

300 भाजपाईयों के नाम शामिल

प्रदेश में वर्तमान में आठ नगर निगम, 41 नगर पालिका परिषद और 41 नगर पंचायतें वजूद में हैं। सेलाकुई व भतरौंजखान नगर पंचायतों का मामला अदालत में है, जबकि नवगठित चौखुटिया नगर पंचायत में बोर्ड गठित नहीं हुआ है। यानी इस वक्त 90 नगर निकाय अस्तित्व में हैं, जिनके सदस्यों की संख्या लगभग 1136 है। निकाय एक्ट के अनुसार निकायों के बोर्ड में कुल सदस्य संख्या के 20 फीसद सदस्य सरकार नामित कर सकती है।

देहरादून- प्रदेश की निकायों में इस दिन नामित होंगे प्रतिनिधि, मंत्री मदन कौशिक का बड़ा बयान

यह संख्या 227 के करीब बैठ रही है। इन सभी 90 नगर निकायों का गठन होने के बाद इनमें नामित होने वाले सदस्य पदों पर भाजपाइयों की नजर थी। हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में निकायों में प्रतिनिधि नामित करने को कवायद हुई, लेकिन कोरोना संकट के चलते ऐसा नहीं हो पाया। लंबे इंतजार के बाद हाल में दोबारा कसरत की गई और सभी जिलों से निकायों में नामित किए जाने वाले प्रतिनिधियों के नाम मांगे गए। जानकारी मुताबिक सूची में 300 भाजपाईयों के नाम शामिल है।

यहाँ भी पढ़े

देहरादून- मंत्री सतपाल महाराज ने प्रवासियों को लेकर तैयार किया ये प्लान, ऐसे सुधारेंगे प्रदेश की अर्थव्यवस्था

हरिद्वार- HRD मिनिस्टर निशंक के कैंप कार्यालय में चोरों की दस्तक, खराब मिले सीसीटीवी कैमरें

नैनीताल- हाईकोर्ट पहुंचे उधमसिंह नगर के पूर्व SSP, DGP और DG लॉ एंड ऑर्डर पर लगायें ये गंभीर आरोप

 

WhatsApp Group Join Now