देहरादून- कांग्रेस नेताओं की इस हरकत पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मांगे कई सवालों के जवाब

सोमवार को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए बीजेपी के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया था। मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोकतंत्र की हत्या की अपराधी कांग्रेस जब लोकतंत्र बचाओ का नारा देती है तो यह जनता के साथ
 | 
देहरादून- कांग्रेस नेताओं की इस हरकत पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मांगे कई सवालों के जवाब

सोमवार को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए बीजेपी के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया था। मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोकतंत्र की हत्या की अपराधी कांग्रेस जब लोकतंत्र बचाओ का नारा देती है तो यह जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि यह नारा राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ उठ रहे विद्रोही सुरों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश है।

देहरादून- कांग्रेस नेताओं की इस हरकत पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मांगे कई सवालों के जवाब

जनता यह बात बखूबी समझ रही है और इसीलिए कांग्रेस का सोशल मीडिया का अभियान भी फ्लाप शो साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में केवल एक परिवार की तानाशाही चलती है। भगत ने कहा कि कांग्रेस बिखराव की ओर है। राजस्थान में जो हो रहा है, वह कांग्रेस के भीतर बिखराव और अधिनायक वाद के खिलाफ विद्रोह का प्रमाण है।

कांग्रेस से किया सवाल

प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से सवाल किया कि जब मामला राजस्थान का है तो उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में प्रदर्शन क्यों। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जिस तरह वहां के राज्यपाल को धमकी दी, वह और भी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर आ चुकी है और उसे अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा।

यहाँ भी पढ़े

देहरादून- 2 अक्टूबर को प्रदेश के इन जिलों के ग्रामीणों को पीएम मोदी देंगे ये खास तोहफा, शुरु हुआ सर्वे

देहरादून- सरकारी नौकरी की राह देखने वालो के लिए गुड न्यूज, इस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती

उत्तराखंड- रुद्रपुर घटना पर CM का संदेश, डीजी लॉ एंड आर्डर को दिये कड़ी कार्रवाई के निर्देश