Shahjahanpur: फ्रिज से टिका खड़ा मिला शव, परिजन देखकर रह गए दंग

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई। घटना में एक युवती का शव (dead body) फ्रिज के सहारे खड़ा मिला। जिसे देखकर परिवार वाले दंग रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पति
 | 
Shahjahanpur: फ्रिज से टिका खड़ा मिला शव, परिजन देखकर रह गए दंग

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई। घटना में एक युवती का शव (dead body) फ्रिज के सहारे खड़ा मिला। जिसे देखकर परिवार वाले दंग रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पति घटना के बाद से ही फरार है।
Shahjahanpur: फ्रिज से टिका खड़ा मिला शव, परिजन देखकर रह गए दंगपुवायां के गांव सकरापुर के रहने वाले परवीन बेगम की शादी एक साल पहले गांव के ही एक युवक से हुई थी। परिजनों ने बताया कि कल देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों को विवाद की जानकारी मिलते ही घर पहुंच गए थे। जहां उन्हें देखा परवीन का शव बरामदे में फ्रिज (refrigerator) के सहारे खड़ा हुआ है। मृतका के गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था।

फ्रिज से टिके शव को देखकर परिजन दंग रह गए। जिसके बाद मृतका के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ नवनीत कुमार नायक, प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (postmortem) के लिए भिजवाया है। मृतका के भाई जावेद ने हत्या की आशंका जताते हुए अपने बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यहाँ भी पढ़े

LOCKDOWN: प्रदेश में पहले ही दिन हुई इतने करोड़ की शराब बिक्री, अंग्रेजी शराब की बिक्री में हुआ इजाफा

COVID-19 : नियमित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दी सख्त हिदायत