रुद्रपुर -पुलिसवाले की बीबी कराती है देहव्यापार, लापता किशोरी की बरामदगी से खुले राज

रुद्रपुर-महानगर में एक अजीब मामला देखने को मिला। जिस किशोरी को पुलिस इधर-उधर ढूढ़ रही थी वह किशोरी पुलिस वाले के घर में ही मिली। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस कर्मी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जबकि इस मामले में एक महिला की तलाश
 | 
रुद्रपुर -पुलिसवाले की बीबी कराती है देहव्यापार, लापता किशोरी की बरामदगी से खुले राज

रुद्रपुर-महानगर में एक अजीब मामला देखने को मिला। जिस किशोरी को पुलिस इधर-उधर ढूढ़ रही थी वह किशोरी पुलिस वाले के घर में ही मिली। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस कर्मी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जबकि इस मामले में एक महिला की तलाश की जा रही है। किशोरी के पुलिस कर्मी के घर में मिलने की खबर से पूरा क्षेत्र सन्न रह गया। यह मामला दिन भर चर्चाओं में बना रहा।

रुद्रपुर -पुलिसवाले की बीबी कराती है देहव्यापार, लापता किशोरी की बरामदगी से खुले राज

हल्द्वानी-त्रिवेंद्र सिंह जी को बधाई कि उनके राज्य में अब तेंदुए भी शाकाहारी हो गये हैं, जानिये किसने लिखा मोदी है तो संभव है

पुलिस कर्मी की पत्नी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार संजयनगर खेड़ा की एक किशोरी चार दिन पहले घर से गायब हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। और गणेश गार्डेन तीनपानी डाम निवासी पुलिस कर्मी राजेश की पत्नी पिकी और ट्रांजिट कैंप निवासी दीपा पर अपनी पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को गणेश गार्डन में पुलिस कर्मी के घर में पुलिस ने दबिश दी तो वहां से किशोरी को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने पुलिस कर्मी की पत्नी पिकी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

उत्तराखंड में निकली जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती, एैसे करें आवेदन

देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप

किशोरी के परिजनों ने पुलिस कर्मी की पत्नी और उसकी एक महिला मित्र पर बच्चों से देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप लगाया। जबकि दूसरी महिला फरार चल रही है। पुलिस दूसरी महिला की तताश में जुटी है। पुलिसकर्मी के घर से किशोरी का बरामद होना चर्चाओं का विषय बना रहा। पुलिस भी ऐसा मामला देख कुछ बोलने को तैयार नहीे है।