नैनीताल-मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की जानकारी, जनउपयोगी कार्योँ के लिए की डीएम बंसल की तारीफ

नैनीताल- आज मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सुबह डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा संचालित किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। नैनीताल स्थित जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में महिलाओं द्वारा निर्मित किये गये एपण, स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामान, कलैक्ट्रेट स्थित हिलांस कैंटीन तथा कलैक्ट्रेट एवं जिलाधिकारी
 | 
नैनीताल-मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की जानकारी, जनउपयोगी कार्योँ के लिए की डीएम बंसल की तारीफ

नैनीताल- आज मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सुबह डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा संचालित किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। नैनीताल स्थित जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में महिलाओं द्वारा निर्मित किये गये एपण, स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामान, कलैक्ट्रेट स्थित हिलांस कैंटीन तथा कलैक्ट्रेट एवं जिलाधिकारी आवास पर की गयी। आकर्षक वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। जिलाधिकारी के जन उपयोगी एवं विकास के कार्यों की मुख्य सचिव द्वारा जमकर तारीफ की गयी।

देहरादून-सीएम त्रिवेन्द्र ने सुनीं पीएम की मन की बात, बोले ऐसे भारत से प्रेरणा ले रही पूरी दुनियां

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आज जिला कैम्प कार्यालय पहुॅचकर जिले में आजीविका संवद्र्धन, सामुदायिक अवस्थापना विकास एवं सौन्दर्यकरण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में आजीविका संवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण एवं निर्बल वर्ग की गरीब महिलाओं के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य एवं लाभ दिये जाने के लिए तथा स्थानीय उत्पादों को आसानी से ग्राहकों तक पहुॅचाने के साथ ही कुमाऊॅनी व्यंजनों एवं उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय एवं सामुदायिक स्थानों पर छह नए मॉर्डन हिलंास किचन तथा जिले के पन्द्रह प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हिलांस आउटलेट संचालित किये गये है। स्वयं सहायता समूहों में संगठित कर उनका क्षमता विकास कर महिलाऐं आत्म निर्भर बनी हैं।

नैनीताल-मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की जानकारी, जनउपयोगी कार्योँ के लिए की डीएम बंसल की तारीफ

हल्द्वानी- हरदा हमारा आला दोबारा गीत के बाद शुरू हुआ हरदा का कुमाऊं दौरा, अब यहां होगीं नीबू पार्टी

डीएम बंसल ने मुख्य सचिव को हाईटेक जनसुविधाओं के विकास के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक एवं पर्यटक स्थलों पर आकर्षक व आधुनिक जन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ईको-फ्रेंडली एवं स्वच्छ आन्तरिक पर्यावरणयुक्त, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाजनक संरचनायुक्त चार से छह सीटर 12 जन सुविधा केन्द्रों शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। जिनकी देख-रेख एवं संचालन हेतु हर समय केयर टेकर की उपलब्धता रहेगी।नैनीताल में आकर्षक ओपन एयर थिएटर के रूप में बीएम साह ओपन एयर थिएटर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिससे नैनीताल आने वाले पर्यटकों को नाट्य मंच के माध्यम से स्थानीय लोक कला, संस्कृति एवं लोक संगीत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

डीएम बंसल ने बताया कि जन समुदाय को सस्ता एवं सुगम ईलाज कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के प्रयासों से सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी तथा बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल में जन औषधि केन्द्रों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का उद्देश्य लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयॉ उपलब्ध कराना है। जन औषधि केन्द्र में चिकित्सक के अनुमोदन उपरान्त ही सम्बन्धित जेेनेरिक औषधियों का आवश्यकतानुसार भण्डारण तथा निस्तारण होगा। नैनीताल शहर के सौन्दर्यकरण की हेतु तल्लीताल डांट चैराहे पर नौका आधारित थीम पर चौराहे का विकास किया जायेगा। चीनू बाबा चैक पर जिम कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता को प्रदर्शित करने वाले चैराहे के रूप में विकसित किया जायेगा। होटल मनु महारानी से एटीआई की ओर खाली दीवार पर कुमाऊॅ की कला एवं संस्कृति पर आधारित आकर्षक वॉल पेंटिंग आदि कर दीवार को सजाया जायेगा।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी द्वारा तैयार की गयी कार्य योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास किया जाये कि पर्यटन सीजन तक यह कार्य पूर्ण हो जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य योजना आकर्षक एवं सही है इस कार्य को छ: माह के भीतर हर हाल में पूर्ण कर लिया जाये। मुख्य सचिव ओम प्रकाश स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टॉलों, हिलांस कैन्टीन का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय उत्पादों की खरीददारी भी की। उन्होंने कलैक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान कलैक्ट्रेट में दिव्यांग एवं बुजुर्गों के लिए स्थापित व्हील चेयर की की तारीफ की तथा बसंल को इस लिफ्ट व्हील चेयर का विवरण उपलब्ध कराने को कहा ताकि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इस प्रकार की लिफ्ट व्हील चेयर की स्थापना करायी जा सकें। इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, रिचा सिंह, एपीडी संगीता आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ व अन्य अधिकारी मौजूद थे।