Lockdown : सीएम योगी ने दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों से की अपील, धैर्य बनाए रखें सबको वापस लाएंगे

लखनऊ। लॉकडाउन के बची काफी संख्या में प्रदेश के श्रमिक (workers) अन्य राज्यों में फंसे हैं। अब श्रमिकों का धैर्य जवाब दे रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री (Chief Minister) आदित्यनाथ ने सभी से अपील की है कि वे धैर्य बनाएं रखें। उन्हें वापस उनके घर तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सरकार तैयारी
 | 
Lockdown : सीएम योगी ने दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों से की अपील, धैर्य बनाए रखें सबको वापस लाएंगे

लखनऊ। लॉकडाउन के बची काफी संख्या में प्रदेश के श्रमिक (workers) अन्य राज्यों में फंसे हैं। अब श्रमिकों का धैर्य जवाब दे रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री (Chief Minister) आदित्यनाथ ने सभी से अपील की है कि वे धैर्य बनाएं रखें। उन्हें वापस उनके घर तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सरकार तैयारी कर रही है।

Lockdown : सीएम योगी ने दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों से की अपील, धैर्य बनाए रखें सबको वापस लाएंगे

बता दें कि कोरोना संक्रमण (Corona infection) फैलने पर लॉकडाउन को लागू किया गया। इसे देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में मजदूर, कामगार पैदल ही अपने घरों को निकल गए थे। बाद में सरकार ने इनके लिए बसों की व्यवस्था की थी। लेकिन अब भी हजारों श्रमिक अन्य राज्यों में फंसे हैं।
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर गठित ‘टीम-11’ के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि कामगारों ने अभी तक जिस धैर्य का परिचय दिया है, उसे बनाए रखें। संबंधित राज्यों की सरकारों (Government) से संपर्क कर सभी को घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, इसलिए वे जहां हैं वहीं रहें।

यहाँ भी पढ़े

गोरखपुर- रेल मंत्रालय यात्रियों को देने जा रहा ये बड़ी सुविधा, टिकट निरस्तीकरण में ऐसे होगा फायदा

COVID-19: योगी सरकार कोरोना योद्धाओं की रक्षा के लिए बनाएगी सख्त कानून