लालकुआं-देर रात तीन कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कांग्रेसियों का कोतवाली में हंगामा

लालकुआं-देर रात हुए विवाद के बाद पुलिस ने तीन कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में हडक़ंप मच गया। कोतवाली पुलिस द्वारा एनएसयूआई अध्यक्ष राजा धामी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू और पूर्व डायरेक्टर दुग्ध संघ भगवान सिंह धामी पर पुलिस से मारपीट और अभद्रता के आरोप में पुलिस
 | 
लालकुआं-देर रात तीन कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कांग्रेसियों का कोतवाली में हंगामा

लालकुआं-देर रात हुए विवाद के बाद पुलिस ने तीन कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में हडक़ंप मच गया। कोतवाली पुलिस द्वारा एनएसयूआई अध्यक्ष राजा धामी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू और पूर्व डायरेक्टर दुग्ध संघ भगवान सिंह धामी पर पुलिस से मारपीट और अभद्रता के आरोप में पुलिस द्वारा तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/ 504/506/ 332 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

हल्द्वानी-कोरोना वैक्सीन को लेकर डीएम बंसल ने दिये ये खास निर्देश, पढिय़े टीका लगने की पूरी प्रक्रिया
आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, चेयरमैन लालचंद सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने कोतवाली में प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कोतवाली में लोगों की संख्या बढऩे पर हल्द्वानी से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।

देहरादून-ऑनलाइन कर दी एक लाख की ठगी, पुलिस ने ऐसे फेरा ठगों के अरमानों पर पानी
कोतवाली पुलिस की तरफ से जारी किया गया प्रेस नोट जारी करते हुए कहा गया कि रविवार देर रात एनएसयूआई बिन्दुखत्ता अध्यक्ष के आवास पर बर्थडे पार्टी चल रही थी जिसमें विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ बल्ली और राजा धामी के पक्ष के लोगों के बीच में आपसी विवाद हो गया, जिसमें विक्रम सिंह उर्फ बल्ली को आंशिक चोट पहुंची। जिस पर पीडि़त पक्ष के परिजनों द्वारा 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर उप निरीक्षक मनोज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगे।

इस दौरान राजा धामी, भगवान धामी और कमल दानू द्वारा पुलिस से मारपीट और अभद्रता की गई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उप निरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कमल दानू के विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट सहित नौ अभियोग पंजीकृत किए जाना व आम छवि आपराधिक प्रवृत्ति होना बताया गया है। फिलहाल कोतवाली कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन जारी है।