
हल्द्वानी-विगत दिनों कठघरिया से लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव आज रामनगर के सीतावनी के जंगल में बरामद हुआ है। घटनास्थल पर जहर की शीशी भी मिली है। वहीं सडक़ किनारे एक कार थी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी के भंडारपानी गेट से तीन किलोमीटर पहले वनकर्मी गश्त थे। उन्होंने सडक़ किनारे कार खड़ी देखी। जंगल के भीतर सर्च किया तो चौबटिया के कक्ष संख्या चार में सागौन के पेड़ के नीचे एक शव मिला।
देहरादून- सीएम से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, चमोली आपदा पर हरदा ने ऐसे की सीएम त्रिवेद्र की तारीफ
वनकमियों ने शव मिलने की सूचना सीतावनी की रेंजर सोनिया को दी। मौके पर काले रंग के दो बैग भी मिले हैं। मृतक की शिनाख्त हल्द्वानी के ग्राम पनियाली कटघरिया निवासी नवल बिष्ट पुत्र नयन सिंह बिष्ट के रूप में हुई। जिसके बाद रेंजर ने कोतवाल अबुल कलाम को जानकारी दी। पुलिस मौके पर रवाना हो गई। रेंजर सोनिया ने बताया कि सुसाइड का केस है। मौके पर जहर की शीशी भी मिली है। पुलिस को घटना जानकारी दे दी गई है।
चमोली-रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट, अब यहां मिला एक और शव
गौरतलब है कि मृतक के परिजनों की ओर से हल्द्वानी थाने में नवल की नौ फरवरी से लापता होने की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। मृतक के पिता नयन सिंह के लापता होने की तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया था कि उनका पुत्र सुबह किसी काम से निकला था। संपर्क करने पर मोबाइल बंद मिला। बताया कि पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की थी। उसकी लोकेशन रामनगर में मिल रही थी। आज उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।