हल्द्वानी- अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के कुमांऊ मीडिया प्रभारी बने दिगविजय रस्तोगी, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

हल्द्वानी के दिगविजय रस्तोगी को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति- उत्तराखंड ने कुमाऊँ मंडल मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन द्वारा उनको ये जिम्मेदारी उनकी ईमानदारी ,लगन एवं संगठन के लिए निष्ठा को देखते हुए दी गई है। भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि देश मे व्याप्त
 | 
हल्द्वानी- अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के कुमांऊ मीडिया प्रभारी बने दिगविजय रस्तोगी, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

हल्द्वानी के दिगविजय रस्तोगी को अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति- उत्तराखंड ने कुमाऊँ मंडल मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन द्वारा उनको ये जिम्मेदारी उनकी ईमानदारी ,लगन एवं संगठन के लिए निष्ठा को देखते हुए दी गई है। भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि देश मे व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने में कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए समाज हित मे कार्य करना है। संगठन ने उन्हें जनसामान्य के प्रति हो रहे अन्याय के प्रति आवाज़ उठाने के लिये भी हमेशा तैयार रहने को कहा है।

हल्द्वानी- अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के कुमांऊ मीडिया प्रभारी बने दिगविजय रस्तोगी, इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

पदाधिकारियों से की निष्पक्ष कार्य करने की अपील

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह संस्था पूरे भारतवर्ष में सामाजिक हितों के लिए कार्य करती है। जिसके संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर (बाबाश्री) हैं। संस्था प्रदेश स्तर पर उनकी अध्यक्षता में सामाजिक पहलुओं से जुड़े भिन्न-भिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने सभी से निष्पक्ष होकर कार्य करने की अपील सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

संगठन ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति द्वारा उत्तराखंड में अपना विस्तार किया गया है, प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर बाबा, से सहमति के साथ नीरज अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,अनिल गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष,निःशुल अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष,सुमित केसरवानी प्रदेश उपसचिव,अनुपम गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी,सौरभ अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,सौरभ गुप्ता कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष ,मोहित अग्रवाल कुमाऊँ मंडल सचिव,दिगविजय रस्तोगी कुमाऊँ मंडल मीडिया प्रभारी,अक्षत अग्रवाल जिला अध्यक्ष नैनीताल,शोभन सिजवाली जिला महासचिव नैनीताल,सुबोध अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी नैनीताल,मयंक अग्रवाल अध्यक्ष महानगर हल्द्वानी, पद पर नियुक्त किया ।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी- युवती का अश्लील MMS बनाकर सैन्यकर्मी करता था गंदी हरकत, ऐसे फसाया था प्यार के जाल में

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में डीएम का बड़ा फैसला, इन व्यापारियों अपने कामों को करने की मिली अनुमति