हल्द्वानी-आज से लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट पर दौड़ेगीं बसें, देखिये पूरा टाइम टेबल

हल्द्वानी-कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन के चलते यातायात पूरी तरह बंद रहा। करीब सात महीने बाद अब उत्तराखंड रोडवेज की बसें लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट पर चलना शुरू होंगी। अधिकारियों की माने तो मुख्यालय द्वारा स्वीकृति मिलने से आज से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। स्थानीय बसों के संचालन से यात्रियों को राहत
 | 
हल्द्वानी-आज से लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट पर दौड़ेगीं बसें, देखिये पूरा टाइम टेबल

हल्द्वानी-कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन के चलते यातायात पूरी तरह बंद रहा। करीब सात महीने बाद अब उत्तराखंड रोडवेज की बसें लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट पर चलना शुरू होंगी। अधिकारियों की माने तो मुख्यालय द्वारा स्वीकृति मिलने से आज से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। स्थानीय बसों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।

हल्द्वानी-शहर के बेटे ने संभाली बिहार में चुनावी कैंपेन की जिम्मेदारी, इस पार्टी का करेंगे प्रचार

बता दें कि विगत 22 मार्च के बाद से रोडवेज की बसें इन रूटों पर नहीं गई है, हालांकि इससे पहले बरेली रूट पर बसों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका। वही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल भी बसें चलने लगी। लेकिन लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट बंद ही रखा गया। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

देहरादून- (राज्यसभा चुनाव)-भाजपा ने हाईकमान को भेजे ये पांच बड़े नाम, इन दो की दावेदारी सबसे मजबूत

त्योहारों को चलते लोग पहाड़ों को लौट रहे है। ऐसे में यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए अब रविवार से इन तीनों रूटों पर पुरानी टाइमिंग व दरों के हिसाब से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। बसों को सैनिटाइज किया गया है।