हल्द्वानी- 1200 प्रवासियों को लेकर पहली ट्रेन पहुंचेगी काठगोदाम स्टेशन, पढ़े क्या है प्रशासन की तैयारी

देश के विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड वासियों को लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हजारों लोगों को बसों से घर पहुंचाने के बाद अब सरकार बाकियों को ट्रेन से वापस लाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार भारतीय रेलवे को 50 लाख रुपये भी दें चुकी है। जानकारी मुताबिक प्रवासियों
 | 
हल्द्वानी- 1200 प्रवासियों को लेकर पहली ट्रेन पहुंचेगी काठगोदाम स्टेशन, पढ़े क्या है प्रशासन की तैयारी

देश के विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड वासियों को लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हजारों लोगों को बसों से घर पहुंचाने के बाद अब सरकार बाकियों को ट्रेन से वापस लाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार भारतीय रेलवे को 50 लाख रुपये भी दें चुकी है। जानकारी मुताबिक प्रवासियों को लेकर पहली ट्रेन कल यानी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचेगी। इसमें गुजरात में फंसे 1200 लोग प्रदेश वापसी करेंगे। इस जानकरी को उत्तराखंड पुलिस ने अपने ऑफीशियल फेसबुक पेज पर डाला है। इसको लेकर प्रशासन तमाम तैयारियों में जुट गया है।

हल्द्वानी- 1200 प्रवासियों को लेकर पहली ट्रेन पहुंचेगी काठगोदाम स्टेशन, पढ़े क्या है प्रशासन की तैयारी

26 प्रवासी लौटे घर

उत्तराखंड पुलिस द्वारा डाली गई पोस्ट के अनुसार सोमवार को कल सूरत, गुजरात से कुमाऊं के जनपदों के लगभग 1200 प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेगी। जल्द ही अन्य राज्यों से प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। कुछ दिन पूर्व पुणे से ट्रेन चलने की जानकारी आ रही थी। पुलिस जानकारी मुताबिक पुणे में हॉटस्पॉट के चलते वहां से ट्रेन के चलाने में रुकावट आई है। लेकिन इस संदर्भ में वार्ता चल रही है जल्द ही पुणे से भी ट्रेन उत्तराखंड आएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 26 हजार प्रवासी सकुशल उत्तराखंड लाये गए हैं।

यहाँ भी पढ़े

देहरादून- श्रमिकों को एक महीने का राशन देगा श्रम विभाग, देखिये क्या है पूरा प्रोसेज

हल्द्वानी -अब ऐसे मिलेगा हल्द्वानी शहर को शुद्ध पानी, डीएम बंसल की प्लानिंग लाई रंग