देहरादून- श्रमिकों को एक महीने का राशन देगा श्रम विभाग, देखिये क्या है पूरा प्रोसेज

देहरादून-कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान श्रमिक वर्ग है। उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराने की बात कही है। श्रम विभाग उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी श्रम मंत्री
 | 
देहरादून- श्रमिकों को एक महीने का राशन देगा श्रम विभाग, देखिये क्या है पूरा प्रोसेज

देहरादून-कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान श्रमिक वर्ग है। उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराने की बात कही है। श्रम विभाग उत्तराखंड भवन  एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को एक महीने का राशन  उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने सूखे राशन की किट  बांटने की तैयारी पूरी कर ली है।

देहरादून- श्रमिकों को एक महीने का राशन देगा श्रम विभाग, देखिये क्या है पूरा प्रोसेज
इसके अलावा तत्काल सहायता के तौर पर विभाग ने श्रमिकों को  पिछले दो महीनों के दौरान 1000-1000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।  श्रम विभाग के अनुसार बोर्ड में 302600 श्रमिक पंजीकृत हैं। इसमें से हजारों की संख्या में  लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं। मोबाइल नंबर व अन्य संपर्क  के माध्यम से जिन श्रमिकों तक पहुंच बन पाएगी। उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग राशन एक किट तैयार करेगा। किट में आटा, दालें, चीनी, चाय पत्ती, नमक, मसाले व अन्य जरूरी सामान शामिल होगा।

एक नजर आर्थिक सहायता पर-

श्रमिक बोर्ड में 302600 पंजीकृत श्रमिक किए गए हैं।
पहले चरण में एक हजार रुपये 197,736 श्रमिकों को दी।
दूसरे चरण में एक हजार रुपये 180,697 को दी।
02 लाख से अधिक श्रमिकों को दी जाएगी राशन किट

यहाँ भी पढ़े

देहरादून-उत्तराखंड में नहीं होंगे सीबीएसई के 10वीं के पेपर, देखिये 12वीं में होने वाले पेपरों की पूरी सूची

देहरादून- राशन कार्ड बनाने को अब नहीं काटने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, चुटकियों में यू होगा काम