हल्द्वानी-परिवार गया नैनीताल शादी में, चोरों ने उड़ाये लाखों के गहने

हल्द्वानी-आज मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया में रहने वाले एलआइसी कर्मचारी का घर चोरों ने खंगाल लिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर के सभी लोग नैनीताल गए हुए थे। चोरों ने घर से करीब साढ़े चार लाख के जेवरात चोरी कर लिये। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच
 | 
हल्द्वानी-परिवार गया नैनीताल शादी में, चोरों ने उड़ाये लाखों के गहने

हल्द्वानी-आज मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया में रहने वाले एलआइसी कर्मचारी का घर चोरों ने खंगाल लिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर के सभी लोग नैनीताल गए हुए थे। चोरों ने घर से करीब साढ़े चार लाख के जेवरात चोरी कर लिये। सूचना पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बगल के मकान में लगा सीसीटीवी चेक किया गया। लेकिन उसमें कुछ नजर नहीं आया। पुलिस अब कालोनी के अन्य सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।

देहरादून-चमोली तबाही मेें 18 शव बरामद, 202 लोग लापता रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार कठघरिया स्थित एलआइसी कालोनी में रहने वाले अधिकांश लोग एलआइसी में काम करते हैं। काठगोदाम स्थित रीजनल आफिस में नौकरी करने वाले वीरेंद्र कुमार भी स्वजनों संग यहां रहते हैं। विगत दो फरवरी को वह घर में ताला लगाकर नैनीताल चले गए। वहां वीरेंद्र की भतीजी की शादी थी। कल शाम सभी वापस लौटे तो देखा कि मुख्य चैनल का ताला टूटा हुआ है।

देहरादून-पीएम मोदी ने जाना चौथी बार चमोली का हाल, सीएम त्रिवेन्द्र की सक्रियता से ऐसे रूकी बड़ी तबाही

अंदर घुसने पर छत के दरवाजे का लाक भी उखड़ा मिला। जब वह अंदर गये तो पता चला कि चोरों ने अलमारी समेत पूरा सामान खंगाल रखा है। लाकर से सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, बालियां समेत अन्य ज्वेलरी भी गायब थी। हालांकि, कैश किताब के अंदर होने के कारण चोरों की नजर वहां नहीं पड़ी। सूचना पर मुखानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।