हल्द्वानी-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हडक़ंप

हल्द्वानी-प्रदेश में कोरोना लगातार अपने पांव पसार रहा है। अधिकारियों से लेकर नेताओं तक कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। पिछले महीने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के परिवार समेत कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद प्रदेश भर में हडंकंप मच गया। अब हल्द्वानी भाजपा से खबर है कि यहां दो नेताओं की
 | 
हल्द्वानी-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हडक़ंप

हल्द्वानी-प्रदेश में कोरोना लगातार अपने पांव पसार रहा है। अधिकारियों से लेकर नेताओं तक कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। पिछले महीने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के परिवार समेत कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद प्रदेश भर में हडंकंप मच गया। अब हल्द्वानी भाजपा से खबर है कि यहां दो नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद प्रशासन से लेकर नेताओं में हडक़ंप मच गया।

हल्द्वानी-भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जिलाध्यक्ष निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हडक़ंप

हल्द्वानी- दो दिन का लॉकडाउन, देखिये नैनीताल जिले में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों नेताओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों नेताओं के परिवार के सदस्यों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने पहले अपने को क्वारंटीन किया था। लेकिन अब दोनों के पॉजिटिव आने से शहर भर में हडक़ंप मच गया है। जिलाध्यक्ष लगातार जनता के सेवा में लगे हुए थे। वही लोगों को मास्क और सेनेटाइजर बांट रहे थे। इस दौरान कोरोना की चपेट में आ गये। उन्होंने 13 जुलाई को अपने को आइसोलेट कर लिया था। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। फिलहाल उन्हें अभी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

देहरादून-दो दिन नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, इन चार जिलों के फेर में फंस गया पेच