हल्द्वानी- दो दिन का लॉकडाउन, देखिये नैनीताल जिले में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा
हल्द्वानी-चार जिलों में शनिवार और रविवार लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। देर शाम मुख्य सचिव उत्पल कुमार के आदेश मिलते ही अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने लॉकडाउन की रियायतों व पाबंदियों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी। आवश्यकीय सेवाओं पर पाबंदी नहीं है। इसके अलावा नेशनल व स्टेट हाइवे पर माल वाहनों के संचालन
| Jul 18, 2020, 12:09 IST
हल्द्वानी-चार जिलों में शनिवार और रविवार लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। देर शाम मुख्य सचिव उत्पल कुमार के आदेश मिलते ही अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने लॉकडाउन की रियायतों व पाबंदियों को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी। आवश्यकीय सेवाओं पर पाबंदी नहीं है। इसके अलावा नेशनल व स्टेट हाइवे पर माल वाहनों के संचालन को नहीं रोका जाएगा।

लॉकडाउन के चलते थाने-चौकियों की फोर्स को फिर से चौराहों और सडक़ों पर चेकिंग के लिए लगा दिया है। ऐसे में नियम का उल्लंघन कर बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर मुकदमा तक दर्ज होगा। अधिकारियों के मुताबिक पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि लॉकडाउन का पालन जरूर करवाए।
WhatsApp
Group
Join Now
