Good Step: दूरदर्शन के इस चैनल पर कल से होगी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई

लॉकडाउन (Lockdown) लगने के कारण बच्चों की पढ़ाई थम गई है। इसी बीच यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर आई है। बच्चों का यह सत्र खराब न जाए इसके लिए कल से इन कक्षाओं का संचालन दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल (Swayam Prabha channel) पर किया जाएगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कक्षाओं का प्रसारण (telecast) होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल और 30-30 मिनट की दो क्लास इंटर की चलेंगी। शाम को यही क्लास रिपीट (repeat) होंगी। डीआईओएस ने बताया कि लॉकडाउन के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन के निर्देशों पर यह पहल की गई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (Dr. APJ Abdul Kalam Technical University) के स्टूडियो में इनकी रिकॉर्डिंग (Recoding) की जा रही है।

यहाँ भी पढ़े –
Bareilly BREAKING: परिवार को नहीं दिया जाएगा शव, प्रशासन ही करायेगा अंतिम संस्कार, जानें वजह
Bareilly BREAKING: बरेली में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत