Good News: सेना के बाद अब नौसेना में भी महिलाओं को मिलेगा स्‍थाई कमीशन

Good News: सेना के बाद अब नौसेना में भी महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन मिल...
 | 
Good News: सेना के बाद अब नौसेना में भी महिलाओं को मिलेगा स्‍थाई कमीशन

Good News: सेना के बाद अब नौसेना में भी महिला अधिकारियों को स्‍थाई कमीशन मिल सकेगा। नौसेना में पुरुष और महिला अधिकारियों के साथ समान व्यवहार किए जाने की बात पर जोर देते हुए उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को बल में महिला अधिकारियों के लिए स्थायी कमीशन को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़ें-उत्तराखण्ड- चयन आयोग ने निकाली बम्पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Good News: सेना के बाद अब नौसेना में भी महिलाओं को मिलेगा स्‍थाई कमीशन

यह भी पढ़ें-एनपीआर से नहीं घबराये मुसलमान, देनी है बस ये साधारण-सी जानकारी
न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली एक पीठ ने कहा कि देश की सेवा करने वाली महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने से इनकार करने पर न्याय को नुकसान होगा। पीठ ने कहा कि केंद्र द्वारा वैधानिक अवरोध हटा कर महिलाओं की भर्ती की अनुमति देने के बाद नौसेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान करने में लैंगिक भेदभाव नहीं किया जा सकता।

अदालत ने कहा कि जब एक बार महिला अधिकारियों की भर्ती के लिए वैधानिक अवरोध हटा दिया गया तो स्थायी कमीशन देने में पुरुष और महिलाओं के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now