देहरादून- सुरेश भट्ट की उत्तराखंड में वापसी, भाजपा ने इस बड़े पद से नवाजा

देहरादून- आज सुरेश भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले सुरेश भट्ट हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन थे। हाल ही में उनके इस पद से हटने के बाद से ही चर्चा रही थी कि उन्हें उत्तराखंड में महामंत्री पद का दायित्व दिया जा सकता है। अब उत्तराखंड लौटने के
 | 
देहरादून- सुरेश भट्ट की उत्तराखंड में वापसी, भाजपा ने इस बड़े पद से नवाजा

देहरादून- आज सुरेश भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले सुरेश भट्ट हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन थे। हाल ही में उनके इस पद से हटने के बाद से ही चर्चा रही थी कि उन्‍हें उत्‍तराखंड में महामंत्री पद का दायित्‍व दिया जा सकता है। अब उत्तराखंड लौटने के बाद भट्ट को भाजपा ने बड़े पद से नवाजा है।

रामनगर-चार दिसंबर को होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, पेपर देने से पहले पढ़ ले ये नियम

भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद बंशीधर भगत के अध्यक्ष पद ग्रहण करने और उनके जरिए प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई है।

भीमताल-सात लाख से पदमपुरी में तैयार हुई पैथोलॉजी लैब, इस दिन होगा शुभारंभ

बता दें कि सुरेश भट्ट पीएम नरेंद्र मोदी के खास लोगों में शुमार हैं। उनकी रणनीति के दम पर ही 2014 में भाजपा ने पहली बार हरियाणा में नौ लोकसभा सीटें जीती थी। वर्ष 2019 में सभी दस सीटों पर कब्जा जमाया था। भट्ट ने अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पारी शुरू की। कहा जाता है कि वे चुपचाप काम करने वाले नेता है। वह संगठन में अनेक पदों पर काम कर चुके हैं।