देहरादून-शनिवार को सैन्यधाम का सीएम करेंगे शिलान्यास, ऐेसे होगा पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान

देहरादून– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को पुरकुल गांव में राज्य स्तरीय सैन्य धाम का शिलान्यास करेंगे। देश की आजादी के बाद देश की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों का विवरण यहां अंकित होगा। सैन्यधाम में राज्य की गौरवशाली सैन्य परम्परा के साथ ही इससे संबंधित जानकारी भी आम जनता को उपलब्ध
 | 
देहरादून-शनिवार को सैन्यधाम का सीएम करेंगे शिलान्यास, ऐेसे होगा पूर्व सैनिकों की समस्या का समाधान

देहरादून– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को पुरकुल गांव में राज्य स्तरीय सैन्य धाम का शिलान्यास करेंगे। देश की आजादी के बाद देश की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों का विवरण यहां अंकित होगा। सैन्यधाम में राज्य की गौरवशाली सैन्य परम्परा के साथ ही इससे संबंधित जानकारी भी आम जनता को उपलब्ध होगी।

सीएम त्रिवेन्द्र ने राज्य स्तरीय सैन्यधाम की स्थापना के संबन्ध में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में सैन्यधाम का नाम लिया था। अब देहरादून में सैन्य धाम बनने जा रहा हैं। इसके लिये पर्याप्त भूमि व धनराशि की व्यवस्था की गई है। सीएम ने कहा कि सैनिकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। सैनिकों और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर अपर मुख्य सचिव और जिला स्तर अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी तैनात किया है। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

हल्द्वानी-मकान बेचने के नाम पर गौलापार की महिला से लाखों ठगे, ऐसे खेला जालसाजी का खेल

राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों व अर्ध सैनिकों के एक परिजन को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी में समायोजित करने की व्यवस्था की है। अबतक 14 आश्रितों को सेवायोजित किया जा चुका है जबकि छह की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। सचिवालय में प्रवेश के लिए सैनिकों और पूर्व सैनिकों को अलग से प्रवेश पत्र बनवाने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने आईकार्ड से ही सचिवालय में प्रवेश कर सकते हैं।

लालकुआं- इंजेक्शनों की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऐसे होती थी सप्लाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में कई निर्णय भी लिये गए हैं। उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों के अनुदान में सबसे अधिक वृद्धि करने वाला राज्य हैं। वीरता पदक प्राप्तकर्ता सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को दी जाने वाली वार्षिकी राशि 30 वर्ष के स्थान पर अब आजीवन दिये जाने की व्यवस्था की गई हैं। विभिन्न युद्धों व सीमान्त झड़पों तथा आन्तरिक सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों व अद्र्ध सैनिक बलों की विधवाओं/आश्रितों को एकमुश्त रूपये 1000000 अनुदान दिये जाने की व्यवस्था की गई हैं। युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं और युद्ध अपंगता के कारण सेवामुक्त हुए सैनिकों को आवासीय सहायता अनुदान रूपये 200000 की धनराशि दी जा रही है। सेवारत एवं पूर्व सैनिकों को रूपये 25 लाख तक की स्थावर सम्पत्ति के अन्तरण पर 25 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी में छूट अनुमन्य भी की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं को जिन्हें किसी भी श्रोत से पेंशन नहीं मिल रही है। दिनांक 05 दिसम्बर 2017 से पेंशन की राशि को रूपये 4000 से बढ़ाकर रूपये 8000 प्रतिमाह किया गया है। राज्य के विभिन्न नगर निगमों/नगर पालिकाओं की सीमाओं में जो सेवारत एवं पूर्व सैनिक स्वयं के मकान में निवास कर रहे हैं, को गृहकर से मुक्त रखा गया हैं। मुख्यमंत्री कारगिल शहीद परिवार सहायता कोष, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पीएचडी शिक्षा के लिए क्रमश: रूपये 12000, रूपये 15000 तथा रूपये 10000 प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति देने के साथ ही पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की सेवाओं में समूह ग की रिक्तियों में पांच प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किया गया हैं।