देहरादून-इन पुलिस अधिकारियों को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान, डीजीपी अशोक कुमार ने कही बात

देहरादून- आज गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। डीजीपी ने कहा कि हमारा कर्तव्य संविधान की रक्षा करना है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में
 | 
देहरादून-इन पुलिस अधिकारियों को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान, डीजीपी अशोक कुमार ने कही बात

देहरादून- आज गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय डीजीपी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। डीजीपी ने कहा कि हमारा कर्तव्य संविधान की रक्षा करना है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में हमारी मुख्य भूमिका है।

हल्द्वानी-आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल जोश उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस, प्रधानाचार्य ने कही ये बात

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। पीडि़तों, महिलाओं, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षाकर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। इसका पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गई है और आगे भी तय की जाएंगी।

नैनीताल-जिला सूचना कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, पत्रकारों से की ये खास अपील

इस अवसर पर अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक पीएम, वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, एपी अंशुमान पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।