चमोली- एयर मार्शल राजेश कुमार पहुंचे भगवान बदरीनाथ के दर, की ये कामना

चमोली-आज एयर मार्शल राजेश कुमार ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। आज सुबह करीब दस बजे उन्होंने विश्व कल्याण के लिए बदरीनाथ भगवान की पूजा की। इसे पहले एयर मार्शल राजेश कुमार भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश के सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 11 बजे
 | 
चमोली- एयर मार्शल राजेश कुमार पहुंचे भगवान बदरीनाथ के दर, की ये कामना

चमोली-आज एयर मार्शल राजेश कुमार ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। आज सुबह करीब दस बजे उन्होंने विश्व कल्याण के लिए बदरीनाथ भगवान की पूजा की। इसे पहले एयर मार्शल राजेश कुमार भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश के सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह 11 बजे यहां से रवाना हो गए। इस दौरान रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, गढ़वाल स्काट के कमांडिंग ऑफिसर डीएस नेगी, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

देहरादून-यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब उत्तराखंड से इन चार शहरों के लिए शुरू होंगी हवाई सेवा
वह आज जोशीमठ में सेना के जवानों और अधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि इन दिनों वायु सेना के जवान चमोली से लगे भारत चीन बॉर्डर पर युद्धाभ्यास कर रहे हैं। चीन के साथ तनाव को देखते हुए अब उत्तराखंड में एयर फोर्स सक्रिय हो गई है। चीन सीमा से सटे इस राज्य में एयरफोर्स की गतिविधियों के संचालन के मद्देनजर एयर डिफेंस राडार और एडवांस लैंडिंग ग्राउंड की स्थापना के लिए उत्तराखंड सरकार भूमि उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और एयर मार्शल राजेश कुमार के मध्य शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।

देहरादून-उत्तराखंड को मिली बड़ी सफलता, स्टार्टअप रैंकिंग-2019 में लगाई छलांग

WhatsApp Group Join Now