देहरादून-यातायात पुलिस में जाने का बेहतर मौका, 312 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून-प्रदेश के बेरोजगारों के लिए पुलिस में जाने का शानदार मौका है। पहली बार अलग...
 | 
देहरादून-यातायात पुलिस में जाने का बेहतर मौका, 312 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून-प्रदेश के बेरोजगारों के लिए पुलिस में जाने का शानदार मौका है। पहली बार अलग से यातायात पुलिस के 312 पदों पर भर्ती की स्वीकृति मिली है। जिसमें सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल के अलावा तकनीकी विशेषज्ञ भी भर्ती किए जाने हैं। प्रदेश में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ट्रैफिक निदेशालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति दी है। जल्द निदेशालय की ओर से इसकी विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

हल्द्वानी-सुशीला तिवारी में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने तोड़ा दम, देखिये जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा

शासन ने 312 पदों के लिए स्वीकृति दे दी है। इनमें दो वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, छह सहायक तकनीकी विशेषज्ञ, 98 सब इंस्पेक्टर और 206 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में यातायात निदेशक केवल खुराना का कहना है कि यातायात पुलिस की संख्या बेहद कम थी। लेकिन, निदेशालय बनने के बाद से लगातार प्रयास जारी थे। इसी बीच अलग से भर्ती की मांग की थी। अब 312 पदों पर भर्ती की स्वीकृति मिली है। जल्द इसके लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

रामनगर-पीरूमदारा में खनन कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, ऐसे दिया हत्यारों ने वारदात को अंजाम