पीलीभीत में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत, बरेली में छाए बादल, अगले तीन दिन का आया अपडेट 

 | 

पीलीभीत/बरेली, (दीवि छाबड़ा) : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह पीलीभीत में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी। पिछले कई दिनों से गर्म हवाओं और चुभती धूप से परेशान नागरिकों के लिए यह बारिश सुकून लेकर आई है।

करीब एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अचानक हुई वर्षा ने गर्मी से बेहाल कर रही दिनचर्या में राहत दी है।

उधर, बरेली में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की गर्जना और ठंडी हवाओं ने गर्मी के असर को कम कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्कता बरतें।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत हो सकता है और आने वाले दिनों में मानसून की दस्तक भी उत्तर भारत में जल्द देखने को मिल सकती है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub