बरेली - पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का निधन, लम्बे समय से चल रहीं थी बीमार 
 

 | 

Santosh Gangwar Wife Death - उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से 8 बार के सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती का निधन हो गया है. वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही है. उन्होंने आज सुबह पांच बजे उनके घर भारत सेवा ट्रस्ट में अंतिम सांस ली. डॉक्टरों ने बताया कि बीपी लो व हल्के फीवर की शिकायत है। जहां कुछ देर बार उनकी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद की पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया। उनके घर पर लोगों को आना जाना शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस पर दुख जताया है। 


आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार - 
आज शाम 4 बजे सिटी श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार होगा. उनकी अंतिम यात्रा भारत सेवा ट्रस्ट सिटी से शाम को सिटी श्मशान भूमि जाएगी. सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी थी. उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं का उनके घर पर आना जाना शुरू हो गया है. लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए घर पहुंच रहे हैं परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं.  बीजेपी के कई बड़े नेता भी आज संतोष गंगवार से मिलने पहुंच सकते हैं. 


भाजपा ने इस बार टिकट काटा - 
बरेली लोकसभा बीजेपी का गढ़ रही है। इस सीट से संतोष गंगवार ने इस लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ बनाने में 4 दशक तक मेहनत की। संतोष गंगवार भाजपा से पहली बार बरेली सीट पर 1989 में सांसद बने, उसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह मौजूद समय में अकेले ऐसे नेता हैं, जो एक ही लोकसभा सीट से 8 बार के सांसद बने, अभी मौजूदा सांसद हैं। लेकिन इस बार भाजपा ने 75 साल उम्र की चलते उनका टिकट काट दिया। भाजपा ने यहां कुर्मी ही बिरादरी के छत्रपाल गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। साढ़े 3 दशक में वह हमेशा अपने लिए वोट करते रहे हैं। सांसद संतोष गंगवार के एक बेटी श्रुति गंगवार व एक बेटा अपूर्व गंगवार हैं। 

WhatsApp Group Join Now