बरेली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने IVRI के दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
 

 | 

बरेली - (दिव्या छाबड़ा) - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के 11वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और मेधावी छात्रों को डिग्री और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। यह समारोह बरेली के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ, जिसे राज्य और जिले के लिए गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

त्रिशूल एयरबेस पर हुआ भव्य स्वागत - 
राष्ट्रपति सुबह 9:50 बजे वायुसेना के विशेष विमान से त्रिशूल एयरबेस पहुंचीं, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद रहे।

मेधावियों को किया सम्मानित - 
राष्ट्रपति मुर्मू ने समारोह में 8 मेधावी छात्रों को अपने हाथों से डिग्री और गोल्ड मेडल प्रदान किए। इसके अलावा समारोह में कुल 576 छात्रों को डिग्रियां दी गईं:
बीवीएससी एंड एएच – 41 छात्र
एमवीएससी – 328 छात्र
पीएचडी – 207 छात्र - इस दौरान छात्र पारंपरिक यजामा और छात्राएं लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में नजर आईं।

 

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद - 
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में सख्त इंतजाम किए गए। सुबह 4 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सड़क किनारे बैरिकेडिंग की गई और चौराहों को फूलों से सजाया गया। चार स्थानों – दो निजी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और IVRI परिसर को सेफ हाउस घोषित किया गया। साथ ही एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें भी तैनात रहीं।

गौरवपूर्ण अवसर - 
राष्ट्रपति के इस दौरे को न केवल IVRI बल्कि पूरे बरेली जिले के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। संस्था के छात्रों, शिक्षकों और प्रशासन ने इसे सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताया।

WhatsApp Group Join Now
News Hub