बरेली - प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, गर्दन काटकर खुद को किया घायल, हालत गंभीर
 

 | 
बरेली - प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, गर्दन काटकर खुद को किया घायल, हालत गंभीर

बरेली - थाना शाही क्षेत्र के गांव पंथरा में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेमिका से अलग किए जाने के बाद धारदार ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सूरज का एक विवाहिता महिला से पिछले काफी समय से प्रेम संबंध था। करीब तीन वर्ष पूर्व महिला के परिजनों ने उसकी शादी गुपचुप तरीके से फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

ग्रामीणों के मुताबिक, पांच दिन पूर्व महिला अपने पिता के साथ ससुराल जा रही थी। रास्ते में उसने मौका पाकर पिता को चकमा दिया और अपने प्रेमी सूरज के साथ फरार हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और महिला की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई।

मंगलवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में महिला और उसके प्रेमी को समझा-बुझाकर अलग कर दिया गया। इसी से आहत होकर सूरज ने धारदार ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गर्दन से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस संबंध में थाना शाही प्रभारी राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि महिला की गुमशुदगी पांच दिन पहले दर्ज की गई थी। युवक द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now