उत्तरकाशी-Lockdown के बीच PM MODI गंगोत्रीधाम के ऐसे बने यजमान, जनिये कैसे सम्पन्न हुई पूजा

उत्तरकाशी- आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी आगाज हो गया है। दोपहर शुभ मुहूर्त में करीब 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम और 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। अक्षय तृतीया महापर्व की शुभ बेला
 | 
उत्तरकाशी-Lockdown के बीच PM MODI गंगोत्रीधाम के ऐसे बने यजमान, जनिये कैसे सम्पन्न हुई पूजा

उत्तरकाशी- आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी आगाज हो गया है। दोपहर शुभ मुहूर्त में करीब 12 बजकर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम और 12 बजकर 41 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। अक्षय तृतीया महापर्व की शुभ बेला पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मंदिर समिति गंगोत्री को 1100 रुपये दान स्वरूप दिए। धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई।

उत्तरकाशी-Lockdown के बीच PM MODI गंगोत्रीधाम के ऐसे बने यजमान, जनिये कैसे सम्पन्न हुई पूजा
इससे पहले आज सुबह मां यमुना की डोली खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान उन्हें विदा करने के लिए भाई शनिदेव की डोली भी निकली। मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा को शनिवार को ही गंगोत्री धाम के लिए रवाना कर दिया गया था। भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद डोली यात्रा आज दोपहर तक गंगोत्री धाम पहुंची।कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते इस बार केवल 21-21 तीर्थ पुरोहित कपाटोद्घाटन में शामिल हो सके। डोली यात्रा के लिए भी यही प्रावधान किया गया था। डोली यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया।

यहाँ भी पढ़े

Lockdown: 3 मई के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन, इन राज्यों ने दिए संकेत

देहरादून- अभिभावकों की जांच के बाद ही माफ होगी स्कूल फीस, अब करना होगा ये काम