यशपाल आर्य ने राज्य के पांचों उम्मीदवारों को जिताने की करी अपील, बोले कांग्रेस का बेहतरीन है मेनिफेस्टो

 | 
देहरादून - उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की है उन्होंने कहा -
"मेरे सभी प्रिय राज्यवासियो, कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है। इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटी हैं-
✅ गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए।
✅ अप्रेंटिसशिप का अधिकार- सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को 01 साल की अप्रेंटिसशिप और 01 लाख रुपए।
✅ किसानों को MSP की कानूनी गारंटी।
✅ मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए।
✅ कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे।
✅ 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।
✅ अग्निवीर को खत्म करेंगे।
✅ GST व्यवस्था को ठीक करेंगे।
हमने जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया है। इसलिए उत्तराखंड की आदरणीय जनता जनार्दन से मैं विनम्र अनुरोध है कि 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपना मूल्यवान वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
आइये, हम सब मिलकर "हाथ के साथ" बदलाव की शुरुआत करें। आपका वोट समृद्ध, सशक्त और समर्थ भारत की नींव रखेगा।
आपका अपना 
 यशपाल आर्य 
WhatsApp Group Join Now