Weather Update - उत्तराखंड के इन 7 जिलों में आज बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत 

 | 
Weather Update - उत्तराखंड के इन 7 जिलों में आज बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
UttarakhandWeather - उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज फिर मौसम करवट ले सकता है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सात जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग की ओर से फिलहाल कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
WhatsApp Group Join Now