Weather Update - सावधान, उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 और 5 मई के लिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 | 
Uttarakhand Weather - Weather Update - सावधान, उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 और 5 मई के लिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी Rain Alert

Uttarakhand Weather Update - उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। साथ ही 4 और 5 मई के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे चारधाम और ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।


सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी - 
वहीं 4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। लगातार बदल रहे मौसम के कारण प्रदेश में गर्मी का असर कम हुआ है। देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में शनिवार शाम तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड फिर लौट आई है।  आज के लिए इन पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने, ट्रैकिंग गतिविधियों पर नजर रखने और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

WhatsApp Group Join Now