रामनगर - लड़कियों के सड़क पर फाइट का वीडियो हुआ वायरल, जमकर चले लात-घूसे, पुलिस के सामने भी नहीं थमीं
रामनगर - नैनीताल जिले के रामनगर, भवानीगंज क्षेत्र में दो लड़कियों के बीच सड़क पर हुए विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाती नजर आ रही हैं। राह चलते लोग तमाशबीन बने रहे, वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके से गुजर रहे पुलिसकर्मी तुरंत रुक गए।
रामनगर - लड़कियों के सड़क पर फाइट का वीडियो हुआ वायरल, जमकर चले लात-घूसे, पुलिस के सामने भी नहीं थमीं- pic.twitter.com/vBfhxAMMZW
— News Today Network (@newstodaynetwo1) September 19, 2025
घटना बृहस्पतिवार शाम की बताई जा रही है जब भवानीगंज क्षेत्र में किसी बात को लेकर दोनों युवतियों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान राहगीरों की भीड़ लग गई, लेकिन कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़कियां एक-दूसरे पर हाथ छोड़ रही हैं और मामला बढ़ता ही जा रहा है। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों को किसी तरह अलग किया।
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और दोनों लड़कियों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। फिलहाल किसी पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले ऐसे झगड़ों को कैसे रोका जाए।
