Vande Bharat Train - पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत की सौगात, इतने घंटे में होगा दिल्ली- देहरादून का सफर

देहरादून - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi Dehradun Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी। इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब मात्र 4.45 घंटे समय लगेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद दायक बनाने वाली है

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पर्वतमाला योजना उत्तराखंड का भविष्य बदलने जा रही है। ट्रेन शुरू होने से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। वंदे भारत भारत के सामान्य परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है।
इससे पहले, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि यह रेलवे का स्वर्णिम युग है। स्वदेश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन यहां से चलने जा रही है। जल्द ही दुर्गम इलाकों में भी ऐसी ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहाड़ के लिए यह सब सपना था। जल्द ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ट्रेन चलेगी।
nullDelighted to flag off the Delhi-Dehradun Vande Bharat Express. It will ensure 'Ease of Travel' as well as greater comfort for the citizens. https://t.co/NLpcRCHvQW
— Narendra Modi (@narendramodi) May 25, 2023
इन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी।
यह होगा ट्रेन का शेड्यूल
देहरादून से दिल्ली
स्टेशन- समय
देहरादून- 7.00 बजे
हरिद्वार- 8.04 बजे
रुड़की- 8.49 बजे
सहारनपुर- 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे
मेरठ- 10.37 बजे
आनंद विहार- 11.45 बजे
दिल्ली से देहरादून
आनंद विहार- शाम 5.20 बजे
मेरठ- 6.38
मुजफ्फरनगर- 7.08
सहारनपुर- 7.55
रुड़की- 8.31
हरिद्वार- 9.15
देहरादून- 10.35
- अभी तक किराया नहीं किया गया है फाइनल