Vande Bharat Express - अब काठगोदाम से दिल्ली पहुंच सकेंगे महज तीन घंटे में, वंदे भारत ट्रेन का होगा संचालन 

 | 

Vande Bharat Express - वंदे भारत एक्सप्रेस से विभिन्न शहरों को जोड़ा जा रहा है। वंदे भारत अमूमन बहुत तेज गति से चलती है। जिससे लोगों का कीमती समय बच जायेगा, इस वर्ष जुलाई से रेलवे काठगोदाम-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है। देहरादून-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत 29 मई से शुरू होने जा रही है। दोनों ट्रेनों से सुबह दिल्ली जाकर शाम तक लौटा जा सकता है। 

 

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी - 
29 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून में देहरादून-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों ट्रेन सुबह 10 बजे से पहले दिल्ली पहुंचेंगी और रात 10 बजे तक अपने रवाना होने वाले स्टेशन तक लौट आएंगी। फिलहाल टाइम टेबल बनाने की कवायद चल रही है।

मुरादाबाद रेल मंडल से इसके लिए सुझाव भी मांगा गया है। वर्तमान में देहरादून से दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 5.55 घंटे और काठगोदाम से दिल्ली 6.40 घंटे में पहुंचती है। वंदे भारत इससे कम समय लेगी। बता दें, वंदे भारत पूरी तरह से देश में निर्मित है। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी, वैक्यूम आधारित बायो टायलेट, आटोमैटिक स्लाइ¨डग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं।


अभी लगते हैं 7 से 8 घंटे - 
हल्द्वानी से दिल्‍ली आने में बस या ट्रेन से 7 घंटे लग ही जाते हैं। रोडवेज बस रुद्रपुर, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला रुट से हल्द्वानी के लोगों को दिल्‍ली पहुंचाती है। बस ढाबे पर रुकती है तो सात घंटे से अधिक समय लग ही जाता है। ऐसे में वंदे भारत शुरु हो जाने के बाद कम से कम 4 घंटे बचेंगे।

 

इन शहरों में बनें स्‍टॉपेज तो होगी बहुत सुविधा - 
वंदे भारत अमूमन बहुत तेज गति से चलती है। यही कारण है क‍ि ट्रेन के स्‍टॉपेज बहुत कम होते हैं। ऐसे में अगर दिल्‍ली से काठगोदाम जाने के लिए रेलवे विभाग स्‍टॉपेज कम करने पर विचार कर रहा है। ऐसे में काठगोदाम के बाद सीधा स्‍टॉपेज मुरादाबाद बनाया जा सकता है।

मुरादाबाद के बाद रुद्रपुर और इसके बाद सीधे काठगोदाम अंतिम स्‍टेशन पर ही वंदे भारत रुकेगी। बता दें कि मुरादाबाद स्‍टॉपेज होने से रामपुर और बिलासपुर जाने वालों को सहूलियत होगी तो वहीं रुद्रपुर स्‍टॉपेज बनाने से किच्‍छा, सितारगंज, सीएम स‍िटी खटीमा और चंपावत जाने वालों को रुद्रुपर से सीधे बस मिल सकेगी। वहीं काठगोदाम से लोग हल्द्वानी और नैनीताल के लिए आसानी से जा सकेंगे।