Uttarkashi Helicopter Crash - हेलिकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख 
 

 | 
Uttarkashi Helicopter Crash - हेलिकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख 

Uttarkashi Helicopter Crash - उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब एक हेलिकॉप्टर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन बल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया गया कि हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर ‘एयरोट्रांस’ कंपनी का था, जो सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए रवाना हुआ था। इस हेलिकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौत हो चुकी है और एक घायल है। मरने वालों में चार यात्री मुंबई, एक आंध्र प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश से थे। हादसे में जान गंवाने वाले पायलट गुजरात के रहने वाले थे।

 

मृतकों की पहचान - 
1. काला सोनी (61), महिला, मुंबई
2. विजया रेड्डी (57), महिला, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (56), महिला, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (79), महिला, उत्तर प्रदेश
5. वेदवती कुमारी (48), महिला, आंध्र प्रदेश
6. रॉबिन सिंह (60), पुरुष, पायलट, गुजरात

घायल - मस्तू भास्कर (51), पुरुष, आंध्र प्रदेश – गंभीर रूप से घायल, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

 

मुख्यमंत्री ने जताया शोक - 
हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।  ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।


 




 

WhatsApp Group Join Now