Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में अगले तीन दिन अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी

 | 
Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों में अगले तीन दिन अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी

 

देहरादून - उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज 09 से 12 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।

11 जुलाई को ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली और अत्यधिक तीव्र बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश और गर्जन की संभावना बनी रहेगी।

12 जुलाई को देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में आकाशीय बिजली, गर्जन और तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर पड़ सकते हैं। राज्य के शेष जिलों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश और तेज गर्जन की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

WhatsApp Group Join Now