Uttarakhand Weather - राज्य में 13 जून तक बारिश के आसार, इन पर्वतीय जिलों में अगले छह दिन मौसम रहेगा सक्रिय

 | 
Uttarakhand Weather - राज्य में 13 जून तक बारिश के आसार, इन पर्वतीय जिलों में अगले छह दिन मौसम रहेगा सक्रिय  Rain Alert

Uttarakhand Weather  - उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं मैदानी जिलों में आगामी तीन दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न जिलों में कहीं बहुत हल्की तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादलों की गर्जना देखने को मिल सकती है।

सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को भी लगभग यही स्थिति बनी रहेगी।

 

बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश होने के आसार हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

 


12 और 13 जून को भी प्रदेशभर में बारिश का क्रम जारी रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now