Uttarakhand Weather - यहाँ भारी बारिश से नकुसान, होटल का पुस्ता गिरने से मलबे में दबी कई गाड़ियां
 

 | 

Uttarakhand Weather News -  राज्य में फ‍िर मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। इसी बीच अब मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। यहां कैम्पटी रोड के पास लगातार हो रही बारिश से सेवॉय होटल का पुश्‍ता गिर गया है, मलबे में कई वाहन दब गए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 


मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।


प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात भी मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई थी। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

WhatsApp Group Join Now