उत्तराखंड - UKSSSC ने विभिन्न विभागों में इन पदों पर जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, 10 दिसंबर से होंगे आवेदन 

 | 
उत्तराखंड - UKSSSC ने विभिन्न विभागों में इन पदों पर जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, 10 दिसंबर से होंगे आवेदन 

UKSSSC Jobs -  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने यह भर्ती मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर और जूनियर तकनीकी सहायक सहित कई तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए निकाली है।

10 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन - 
आयोग के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन में संशोधन करने के लिए 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक का समय मिलेगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग बाद में जारी करेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी - 
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पदों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आवेदन भी यहीं से किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now