उत्तराखंड - भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान चलते स्कूलों में 13 और 14 अगस्त को छुट्टी घोषित, पढ़िए आदेश 

 | 
उत्तराखंड  - भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान चलते स्कूलों में 13 और 14 अगस्त को छुट्टी घोषित, पढ़िए आदेश

उत्तराखंड - प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और आगामी दो दिनों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए, उत्तराखंड प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए बड़ा फैसला लिया है। 13 और 14 अगस्त 2025 को चमोली जनपद में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। चमोली जिले में लगातार वर्षा का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


सुरक्षा के मद्देनज़र अवकाश घोषित - 
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

अधिकारियों को आदेश पालन के निर्देश - 
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी प्रशासन द्वारा दी गई है।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट - 
चमोली सहित अन्य संवेदनशील जिलों में आपदा प्रबंधन टीमें, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम लगातार निगरानी बनाए हुए है।

WhatsApp Group Join Now