उत्तराखंड - प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में उत्तराखंड को बताया विन्टर पर्यटन का उभरता हब, इन इलाकों का किया जिक्र 
 

 | 
उत्तराखंड - प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में उत्तराखंड को बताया पर्यटन का उभरता हब, इन इलाकों का किया जिक्र 

देहरादून - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तराखंड का जिक्र करते हुए प्रदेश में तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने विंटर टूरिज्म, साहसिक खेल और वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर देवभूमि की विशेष पहचान की तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश में तीन साल पहले तक केवल दो हजार पर्यटक आते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 30 हजार हो गई है। इस तरह उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती लोकप्रियता, आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन, आगामी विंटर गेम्स और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में देवभूमि की उभरती पहचान पर प्रधानमंत्री के विचार प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देंगे। प्रधानमंत्री के इस बयान से उत्तराखंड पर्यटन उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है और प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now