उत्तराखंड - यहाँ अवैध खनन मामले में चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित, सीएम के निर्देश पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

 | 
उत्तराखंड - यहाँ अवैध खनन मामले में चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित, सीएम के निर्देश पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज सस्पेंड

देहरादून/हरिद्वार। राज्य में अवैध खनन के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जिले की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अवैध खनन से जुड़े एक ऑडियो सामने आने के बाद की गई है, जिसमें पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है।


निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now