Uttarakhand News - उत्तराखंड की बेटी बनी उत्तर प्रदेश के राजधानी की मेयर, गांव में जश्न का माहौल

 | 

Uttarakhand News - शनिवार को यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav Results 2023) का परिणाम घोषित हुआ तो उत्तराखंड में भी ख़ुशी का माहौल है, प्रदेश की बेटी सुषमा खर्कवाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की महापौर (Sushma Kharkwal Elected mayor from Lucknow) बन गई है। सुषमा के लखनऊ के मेयर बनने से उनके मायके गढ़वाल में भी खुशी का माहौल है। इसके साथ ही कोटद्वार में भी सुषमा खर्कवाल के रिश्तेदारों में भी खुशी का माहौल है। भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने बड़ी जीत हासिल की है, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी सपा की प्रत्याशी वंदना मिश्रा 204161 वोटों से हराया है। 

सुषमा खर्कवाल के चचेरे भाई मनीष भट्ट ने बताया कि उनका परिवार कई साल पहले यमकेश्वर के भट्टगांव से कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता में निवास कर रहा है। पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं।


मूल रूप से यमकेश्वर की निवासी हैं सुषमा खर्कवाल - 
सुषमा खर्कवाल के मायके के लोग वर्तमान में कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर में निवास कर रहे हैं। जबकि मूल रूप से उना परिवार यमकेश्वर के भट्टगांव का रहने वाला है। सालों पहले सुषमा का परिवार कोटद्वार भाबर के हल्दूखाता आ गया था। तब सेे उनका परिवार यहीं रह रहा है। उनेक माता-पिता का निधन हो चुका है।


मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा खर्कवाल की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। लंबे समय से उनका परिवार लखनऊ में ही रह रहा है। सुषमा के मेयर बनने के बाद से यमकेश्वर के भट्टगांव, दुगड्डा के कलढुंगा स्थित ससुराल और कोटद्वार भाबर में खुशी की लहर है।

दुगड्डा केे पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, पूर्व पार्षद हरीश खर्कवाल, सतीश गौड़ समेत कई लोगों ने उनके मेयर बनने पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उनके भाई ने कहा है कि सुषमा खर्कवाल ने गढ़वाल का नाम रोशन कर दिया है।

लखनऊ मेयर अंतिम परिणाम - 

भाजपा की सुषमा खर्कवाल 204161 वोटों से जीती - 


भाजपा सुषमा खर्कवाल 502680

सपा वंदना मिश्रा 298519 

कांग्रेस संगीता जायसवाल 102633

बसपा शाहीन बानो 75997

आप अंजू भट्ट 25206

WhatsApp Group Join Now