Uttarakhand News - कबाड़ी की दुकान पर मोटार बम फटने से मचा हड़कंप, कई लोग हुए घायल 

 | 
Uttarakhand News - कबाड़ी की दुकान पर मोटार बम फटने से मचा हड़कंप, कई लोग हुए घायल 

Uttarakhand News - उत्तराखंड की राजधानी से इस समय बड़ी खबर आ रही है, जहाँ देहरादून के रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है, कबाड़ी की दुकान में मोटार बम फटने से हड़कंप मच गया है, इस घटना में कई लोगों के गंभीर घायल घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है एक व्यक्ति का हाथ बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है. 


 इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की सूचना हैं। घटनास्थल पर तत्काल CFO, FSO के अलावा पुलिस टीम भी पहुंच चुकी हैं। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है साथ ही इस पूरी घटना की जांच की जा रही है.
 जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

WhatsApp Group Join Now