Uttarakhand News - यहाँ यात्रियों की कार पर गिरा बोल्डर,एक बाइक सवार की भी मौत, हाईवे बंद

 | 

Uttarakhand News - पहाड़ों में बेमौशम बरसात लोगों पर कहर बन रही है सड़कों में कई जगह पत्थर गिर रहे हैं, बारिश इन दिनों चारधाम यात्रियों के लिए मुसीबत बन रही है , बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार शाम हादसा हो गया। हेलंग के पास जोशीमठ से चमोली की ओर आते समय यात्रियों की चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। इस दौरान वाहन में सवार दो लोगों को चोट आई हैं।

 

यात्री चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। वाहन में दो ही लोग सवार थे। हादसा होते ही उन्होंने गाड़ी रोक दी। और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।  हादसे के बाद पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके करण बदरीनाथ हाईवे हेलंग में बंद हो गया है। वहीं हाईवे पर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

 

पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार की मौत - 
वहीं, हनुमान चट्टी में भी एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। पहाड़ से पत्थर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now