Uttarakhand News - केदारनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, धाम में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
| May 23, 2023, 14:55 IST
Uttarakhand News - बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।
केदारनाथ यात्रा ने बीते वर्ष की भांति इस बार भी रफ्तार पकड़ ली है। कपाट खुलने के बाद से 27 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या साढ़े चार लाख पहुंची। कपाट खुलने के बाद शुरुआती 20 दिनों तक बारिश, बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह अपने चरम पर रहा।
WhatsApp Group
Join Now


