Uttarakhand News - पूर्णागिरि दर्शन को आई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, नवजात की मौत, मुकदमा दर्ज 

 | 
Uttarakhand News - पूर्णागिरि दर्शन को आई 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, नवजात की मौत, मुकदमा दर्ज

Uttarakhand News - चम्पावत जिले में स्थित मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रही एक नाबालिग किशोरी ने रास्ते में अविकसित शिशु को जन्म दिया, जिसके बाद नवजात की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले के अमरिया क्षेत्र से चाचा-चाची के साथ 15 वर्षीय किशोरी मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के बाद लौटते समय उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत टनकपुर उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया।

जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत -
उप जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. प्रभा जोशी के अनुसार किशोरी ने लगभग छह माह के अविकसित शिशु को जन्म दिया, लेकिन जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी। डॉक्टरों ने मामले में आगे की जांच के लिए डीएनए परीक्षण हेतु नमूना सुरक्षित किया है। इससे घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि में मदद मिलेगी।

पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर -
सूचना मिलने पर टनकपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि मामला पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र का है, इसलिए केस को संबंधित थाने को ट्रांसफर किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now