Uttarakhand PRD - पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार, मंत्री ने की और यह घोषणा 

 | 

Uttarakhand PRD - उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों और उनके परिवारों के लिए बड़ी घोषणा की है युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। यह राज्य सरकार की पीआरडी जवानों के हितों को प्राथमिकता देने और उनकी सेवा का सम्मान करने के प्रयास को दर्शाती है। पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सेवानिवृत्त जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र शुरू किया जाएगा।


पीआरडी सेवा की आयु सीमा को 18 से 60 वर्ष तक बढ़ा दिया गया है। जवानों का दैनिक मानदेय बढ़ाकर 650 रुपये किया गया है और इसे 2027 से पहले पुनः बढ़ाने की योजना है। महिला जवानों को अब 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मिलेगा और इस दौरान वेतन कटौती नहीं होगी। 3650 दिन की सेवा पूरी करने वाले जवानों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 


वहीं 101 मृतक आश्रितों को नौकरी दी गई है। मृतक आश्रित परिवारों को 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी वाहिनी को प्रथम स्थान मिला। यह पहल सरकार के पीआरडी जवानों के प्रति सम्मान और उनकी जीवनशैली में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान में सहायक होगी।

WhatsApp Group Join Now