उत्तराखंड - भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश के 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, लोगों से सावधान रहने की अपील

 | 
Uttarakhand Weather - भारी बारिश का अलर्ट, 26 जून तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील, संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी Rain Alert

देहरादून – उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा के साथ भूस्खलन और जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।



इन जिलों में रेड और येलो अलर्ट - 
बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

28 अगस्त की रात से बारिश का दौर शुरू - 
मौसम विभाग के मुताबिक 28 अगस्त की रात से कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो सकती है। विशेषकर पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

29 से 31 अगस्त तक हालात गंभीर - 
29 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
30 और 31 अगस्त को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

सावधानी बरतने की अपील - 
मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे आवश्यक न होने पर यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास न जाएं और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है और राहत दलों को तैयार रहने को कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now