उत्तराखंड - रुद्रपुर में दर्दनाक घटना, घरेलू सिलिंडर विवाद में युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम 
 

 | 
उत्तराखंड - रुद्रपुर में दर्दनाक घटना, घरेलू सिलिंडर विवाद में युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम फांसी

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां घरेलू गैस सिलिंडर खत्म होने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 29 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना गदरपुर के पिपलिया नंबर एक की है। यहां रहने वाला किशन विश्वास फॉलसीलिंग का काम करता था। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले घर का गैस सिलिंडर खत्म हो गया था, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था।

बुधवार देर रात फिर से विवाद बढ़ा, जिसके बाद किशन अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां ने उसे छत पर फंदे से लटका पाया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच जारी है।

सीओ बाजपुर विभव सैनी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतक की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now