उत्तराखंड - अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, काशीपुर और सितारगंज में यह प्लांट जिए सीज, ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड

 | 
उत्तराखंड - अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, काशीपुर और सितारगंज में यह प्लांट जिए सीज, ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड

ऊधमसिंह नगर - दिनांक 23 अप्रैल 2026 को जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। जिला खान अधिकारी नवीन सिंह को काशीपुर तहसील के अजीतपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर उन्होंने तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।


जांच के दौरान अजीतपुर क्षेत्र में संचालित जगदम्बा एवं माधव स्क्रीनिंग प्लांटों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके चलते दोनों प्लांटों का ई-रवन्ना पोर्टल तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया और प्लांटों को सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित संचालकों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सितारगंज तहसील के उक्रोली क्षेत्र में संचालित एक खनन पट्टे पर भी अनियमितता पाए जाने पर उसका ई-रवन्ना पोर्टल सस्पेंड कर दिया गया।


जिला खान अधिकारी नवीन सिंह ने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि अवैध खनन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now